तेलंगाना उपचुनाव में 55 फीसदी मतदान (लीड-2)
मामूली घटनाओं को छोड़ दें तो कुल मिलाकर मतदान शांतिपूर्ण रहा। मतदान का समय पांच शाम बजे तक था लेकिन निर्वाचन अधिकारियों ने कतार में खड़े लोगों को मतदान करने की अनुमति दे दी।
मतदान सुबह धीमे रहा, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही इसमें भी तेजी आती गई।
सिद्दीपेट में सबसे ज्यादा मतदान 75 फीसदी हुआ, जबकि निजामाबाद के शहरी इलाके में यह 51 फीसदी ही रहा। यहां से राज्य इकाई के कांग्रेस प्रमुख डी. श्रीनिवास चुनाव मैदान में खड़े हैं।
पुलिस निदेशक आर. आर. गिरीश कुमार ने बताया कि निजामाबाद शहरी निर्वाचन क्षेत्र में हल्के तनाव के अलाव चुनाव शांतिपूर्ण रहा।
राज्य में मुख्य निर्वाचन अधिकारी आई. वी. सुब्बा राव ने पत्रकारों से बताया कि पांच जिलों के 12 विधानसभा क्षेत्रों के 2,783 मतदान केंद्रों पर से किसी बड़ी घटना की सूचना नहीं मिली है।
करीम नगर जिले में वेमुलवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में एक मतदान केंद्र के बाहर कांग्रेस और तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के दो समूहों में हल्की झड़प हो गई थी।
पांच सीटों पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) की जगह बैलेट पेपर का इस्तेमाल किया गया। इसकी वजह रही है कि इन सीटों पर उम्मीदवारों की संख्या 64 से अधिक हो गई थी।
पृथक तेलंगना राज्य के मांग के समर्थन में टीआरएस के 10, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के एक-एक विधायकों ने इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद इन सीटों पर उपचुनाव हो रहा है।
इन सीटों पर कुल 435 उम्मीदवार मैदान में थे। राव ने बताया कि कानून-व्यवस्था को बरकरार रखने के लिए लिए 68,000 सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया था। 15,000 मतदानकर्मियों की भी तैनाती की गई थी।
ईवीएम मशीन के काम न करने की वजह से कुछ केंद्रों पर मतदान देरी से शुरू हुआ। पिछले तीन दिनों से हो रही भारी बारिश की वजह से मतदाताओं को परेशानियों को समाना करना पड़ा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications