डोमिनिकन गणराज्य में 6,000 लोग डेंगू से प्रभावित
सांतो डोमिनगो (डोमिनिकन गणराज्य), 27 जुलाई (आईएएनएस)। डोमिनिकन गणराज्य में 6,000 से अधिक लोगों को डेंगू से प्रभावित पाया गया है। अब तक 24 लोगों की मौत भी हो चुकी है।
समाचार एजेंसी ईएफई के मुताबिक जन स्वास्थ्य मंत्री बौतिस्ता रोजास गोमेज ने कहा कि पिछले कुछ सप्ताह के दौरान डेंगू के मामलों में गिरावट देखी गई है जिससे लगता है कि लोग डेंगू को लेकर जागरुक हो गए हैं और इससे बचने के लिए आवश्यक कदम उठा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि अधिकारी डेंगू को फैलने से रोकने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications