महिला आरक्षण विधेयक को लेकर गुरुवार को रैली
'नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन वुमेन' (एनएफआईडब्ल्यू) की महासचिव एनी राजा ने कहा, "जंतर मंतर से शुरू हो कर संसद तक जाने वाली रैली में देश के कोने-कोने से आई हजारों महिलाएं हिस्सा लेंगी। यह रैली गुरुवार को दिन में 11 बजे से शुरू होगी।"
उन्होंने कहा,"जावेद अख्तर, बृंदा करात और शर्मिला टैगोर सहित अन्य लोग रैली में हिस्सा लेंगे। सार्वजनिक बैठक के बाद भाषण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।"
सामाजिक अनुसंधान केंद्र की रंजना कुमारी ने कहा, "यह लड़ाई हमारे लिए करो या मरो जैसी है। हम सरकार को एक संदेश देना चाहते हैं। महंगाई की दंश झेल रही महिलाओं के लिए यह विधेयक एक उपहार की तरह होगा।"
उल्लेखनीय है कि महिला विधेयक के पारित हो जाने के बाद महिलाओं के लिए संसद और राज्य विधानसभाओं में 33 फीसदी सीटें आरक्षित हो जाएंगी।
सरकार को मानसून सत्र के दौरान महिला विधेयक के पारित हो जाने की संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications