कल्पना चावला के नाम पर बनेगा मेडिकल कॉलेज
मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने मंगलवार को करनाल के सिविल अस्पताल परिसर में कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज की स्थापना करने की घोषण की।
हुड्डा ने मंगलवार को एक बैठक के बाद मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की घोषणा की। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों से इस परियोजना पर जल्द ही काम शुरू करने को कहा है।
उल्लेखनीय है कि कल्पना चावला का जन्म करनाल में हुआ था और कस्बे के टैगोर पब्लिक स्कूल में उन्होंने पढ़ाई थीं। वर्ष 1997 में अंतरिक्ष में जाने वाली वह भारतीय मूल की पहली महिला थीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications