केरल मंत्रिमंडल में शामिल होंगे वी. सुरेंद्रन पिल्लै
इससे पहले दो बार पिल्लै मंत्री पद प्राप्त करने से चूक गए थे लेकिन तीसरी बार उन्हें इसमें कामयाबी मिली है।
पिल्लै मूलत: केरल कांग्रेस (जोसेफ) के सदस्य रहे हैं जो कि एलडीएफ की एक सहयोगी पार्टी है लेकिन पार्टी के अध्यक्ष और लोक निर्माण विभाग मंत्री पी. जे. जोसेफ ने अप्रैल में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था तब पिल्लै को छोड़कर पार्टी के तीन अन्य विधायकों ने जोसेफ के साथ केरल कांग्रेस (मणी) में शामिल हो गए थे जो कि कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक गठबंधन की सदस्य है।
एलडीएफ की बैठक के बाद पिल्लै को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने के निर्णय पर कांग्रेस के अध्यक्ष थामस ने कहा, "हमें पूरा विश्वास था कि एलडीएफ सही निर्णय लेगा। हम सभी सहयोगी दलों को धन्यवाद देते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications