स्पेन पहुंचेंगी मिशेल ओबामा और साशा
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार व्हाइट हाउस की ओर से सोमवार को जारी बयान में बताया गया कि मिशेल स्पेन के नरेश जुआन कार्लोस और महारानी सोफिया से आधिकारिक मुलाकात भी करेंगी। इसके अलावा उनका पूरा दौरा निजी होगा।
स्पेनिश मीडिया की खबरों में कहा गया है कि मिशेल और साशा चार अगस्त से नौ अगस्त तक स्पेन के मारबेला में रुकेंगी। इसके लिए 30 से अधिक कमरे बुक कराए गए हैं। कयास हैं कि खुद राष्ट्रपति ओबामा भी यहां पहुंच सकते हैं। चार अगस्त को ओबामा का 49वां जन्मदिन है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications