तेलंगाना में मतदान आरंभ
हैदराबाद, 27 जुलाई (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के तेलंगाना क्षेत्र की 12 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान मंगलवार सुबह आरंभ हो गया।
अधिकारियों ने बताया कि मतदान सुबह सात बजे से आरंभ हुआ। मतदान के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इन सभी 12 सीटों पर लगभग 23.5 लाख मतदाता हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications