इराक में विस्फोट, 40 मरे
कर्बला/बगदाद, 27 जुलाई (आईएएनएस)। इराक में शिया समुदाय के पवित्र स्थान कर्बला में सोमवार को हुए दो बम विस्फोट में कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई और 68 अन्य घायल हो गए।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक कर्बला पहुंचे श्रद्धालुओं के भीड़ के बीच में ही एक हमलावर ने खुद को उड़ा लिया जिसमें 18 लोग मारे गए। कुछ समय बाद हुए एक कार बम विस्फोट में कम से कम 22 लोग मारे गए। यह विस्फोट पहले हादसे से 300 मीटर की दूरी पर हुआ।
दोनों विस्फोट कर्बला शहर से चार किलोमीटर दूर हुआ जो राजधानी बगदाद से 118 किलोमीटर दूर है।
'इमाम अल-महदी' के अवसर पर कर्बला में सैकड़ों लोग एकत्र हुए थे। इस पवित्र स्थल की सुरक्षा व्यवस्था चुस्त रखने के लिए 30,000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications