मिनी बंदूक कारखाने का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार
बेगूसराय सदर के पुलिस उपाधीक्षक विवेकानंद ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर भगवानवुर तथा नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापा मार कर एक मिनी बंदूक कारखाने का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान कई हथियार बरामद किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि छापेमारी में एक पिस्तौल, एक रिवाल्वर, 83 गोली समेत बड़ी मात्रा में अद्र्घनिर्मित हथियार बरामद किए गए हैं।
पुलिस उपाधीक्षक के मुताबिक इस मामले में पूर्व नगर पार्षद समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications