इजरायली हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 4 मरे
बुखारेस्ट, 27 जुलाई (आईएएनएस)। रोमानिया में इजरायली सेना का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे कम से कम चार सैनिकों की मौत हो गई।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार रोमानिया के रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि यह हादसा कारपैथियान के पर्वतीय इलाके में हुआ। हेलीकॉप्टर पर इजरायल के छह और रोमानिया का एक सैनिक सवार था।
अधिकारियों ने बताया कि ब्रासोव शहर के निकट सीएच-53 हेलीकॉप्टर अभ्यास के दौरान हादसे का शिकार हुआ। चार इजरायली सैनिकों के शव बरामद किए गए हैं। हादसे की वजह का खुलासा नहीं किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications