पंजाब पुलिस ने पकड़ा 70 किलो सोना
राजपुरा, 27 जुलाई (आईएएनएस)। पंजाब के पटियाला जिले के राजपुरा शहर से पुलिस ने एक पुलिस चौकी पर एक कार से लगभग 70 किलो सोना बरामद किया है।
एक अधिकारी ने बताया कि शहर के एक पुलिस चौकी पर बुलेट प्रूफ सूमो कार की तलाशी के दौरान सोने के तीन टुकड़े बरामद किए। यह सोने ईंटों के आकार में हैं जिसका वजन 70 किलो के आस-पास है। इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया गया है।
राजपुरा के पुलिस उप अधीक्षक मनमोहन शर्मा ने आईएएनएस को बताया,"गाड़ी से दो राइफलधारी सुरक्षा गार्ड, एक गाड़ी का चालक और एक सोने का रखवाला था। ये लोग सोने को दिल्ली से ला रहे थे। पूछताछ में इन लोगों ने सोने को जम्मू एवं कश्मीर के कठुआ शहर से खरीदने की बात कही है।"
शर्मा ने बताया कि बरामद बिल के मुताबिक यह सोना घाना से संयुक्त अरब अमीरात होते हुए भारत लाया गया था। जांच पूरी होने तक आबकारी विभाग ने इस सोने को जब्त कर लिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications