चीन में बेबी फुड में सुगंधित पदार्थ के इस्तेमाल पर प्रतिबंध
बीजिंग, 27 जुलाई (आईएएनएस)। चीन सरकार ने बेबी फुड सहित कुछ निश्चित खाद्य पदार्थो में कृत्रिम सुगंधित पदार्थो के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है।
समाचार पत्र 'चाइना डेली' की एक रिपोर्ट में मंगलवार को बताया गया कि स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को देश में एक कानून पास कर दूध, क्रीम, सब्जी, जानवरों वाली वसा और पानी बोतल में कृत्रिम सुगंधित पदार्थो के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया।
कानून में यह भी कहा गया है कि कंपनियां खाद्य पदार्थो पर यह सूचना देंगे कि इसमें किस तरह का सुगंधित पदार्थ इस्तेमाल किया गया है जिससे उपभोक्ता भ्रमित न हों।
खाद्य पदार्थो की सुरक्षा चीन में लंबे समय से चिंता का विषय रहा है। हाल के वर्षो में चीन में खाद्य पदार्थो की सुरक्षा को लेकर कई घोटाले उजागर हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications