अमीन की याचिका का साथी आरोपियों ने किया विरोध
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की एक विशेष अदालत ने अमीन की याचिका पर सुनवाई तब स्थगित कर दी, जब मामले में आरोपी आठ अन्य आरोपियों ने अदालत में अपनी आपत्ति दर्ज कराई। अमीन ने सोमवार को अपनी याचिका दायर की थी।
अमीन की याचिका का विरोध करने वालों में पूर्व पुलिस उपमहानिरीक्षक डी.जी.वंजारा और दो पूर्व पुलिस उपाधीक्षक राजकुमार पांडियन और एम.एन.दिनेश शामिल हैं। ये सभी अहमदाबाद की साबरमती जेल में कैद हैं।
अमीन खुद शेख हत्या मामले में एक आरोपी हैं। अपनी याचिका में उन्होंने माफी की मांग की है और सरकारी गवाह बनने की अनुमति मांगी है।
उनके वकील ने अमीन को किसी अन्य जेल में स्थानांतरित करने की भी मांग की है, क्योंकि उन्हें अपनी जान पर खतरा होने का डर है।
एक अन्य घटनाक्रम में गांधीनगर स्थित अरहाम बंग्लो के मालिक को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है। संदेह है कि शेख की पत्नी कौसर बी की इसी जगह हत्या की गई थी।
गिरफ्तार व्यक्ति अहमदाबाद नगर निगम में साबरमती वार्ड से भाजपा के पार्षद सुरेंद्र जीरावाला का भाई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications