कांगो में अगवा भारतीय पायलट की कोई खबर नहीं (लीड-1)
आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि भारत सरकार पायलट की सुरक्षा के लिए कांगो सरकार के बराबर संपर्क में है।
कांगो विद्रोहियों ने एक दूरवर्ती इलाके में स्थित हवाई अड्डे पर हमला कर पायलट को अगवा कर लिया था। यह हवाईअड्डा देश के उत्तर कीवु प्रांत में वलिकाले की टिन खदानों पर स्थित है।
कांगोली सेना के जनरल बैगवा दीउडोने अमुली ने हमले के लिए रानदन हुतु एफडीएलआर विद्रोहियों को जिम्मेदार ठहराया है।
विमान नार्थ कीव की राजधानी गोमा के लिए लौटने वाला था, इसके पहले ही उसे लूट लिया गया। यह विमान गोमा एक्सप्रेस का था।
गोमा एक्सप्रेस के अनुसार भारतीय पायलट का एक रूसी सहयोगी वहां से बच निकला और उसने विमान को उड़ा कर गोमा तक लाया। विमान में एक घायल कांगोली नागरिक भी था।
मीडिया रिपोर्टों में गोमा एक्सप्रेस के निदेशक प्रेडो कादोगी के हवाले से कहा गया है कि विमान में धन के अलावा खाद्यान्न भी था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications