दिल्ली मेट्रो से रिकार्ड 12.05 लाख लोगों ने किया सफर
दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के प्रवक्ता के मुताबिक सोमवार को कुल 1,205,898 यात्रियों ने मेट्रो से सफर किया।
उन्होंने बताया कि द्वारका सेक्टर 9-नोएडा सिटी सेंटर मार्ग और यमुना बैंक-आनंद विहार कॉरिडोर मार्ग पर 588,975 यात्रियों ने जबकि सेंट्रल सेक्रेटेरिएट-जहांगीरपुरी मार्ग पर 321,889 यात्रियों ने मेट्रो से सफर किया।
इससे पहले 24 मई को सर्वाधिक 11.34 लाख लोगों ने दिल्ली मेट्रो से सफर किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications