हिमाचल विधानसभा का मानसून सत्र 17 अगस्त से
बयान में बताया गया है कि राज्यपाल उर्मिला सिंह ने 17-23 अगस्त तक मानसून सत्र बुलाने के बारे में सिफारिश की है। सत्र के दौरान पांच बैठकें होंगी।
मानसून सत्र काफी हंगामेदार होने के आसार हैं। क्योंकि प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस सरकारी बसों के किराये में हाल ही में हुई वृद्धि, उपभोक्ता वस्तुओं पर मूल्य वर्धित कर में वृद्धि और बिगड़ती कानून-व्यवस्था सहित अनेक मुद्दों पर सरकार को घेरने की कोशिश करेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications