बंगाल में बारूदी सुरंग विस्फोट
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मिदनापुर शहर से 15 किलोमीटर दूर बाइरसोले गांव में नक्सलियों ने एक विस्फोट के जरिये पुलिया को उड़ा दिया। घटना के बाद संयुक्त सुरक्षा बल, केंद्रीय अर्धसैनिक बल के जवान और स्थानीय पुलिस बल के जवान घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।
गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले सोमवार तड़के ग्वालतोर थाना क्षेत्र के मेटला के जंगलों में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में छह नक्सली मारे गए थे। मारे गए नक्सलियों में एक शीर्ष नक्सली सिधू सोरेन भी शामिल है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications