एफ/ए-18 लड़ाकू विमान में लगी एचएएल की मशीनगन
वाशिंगटन, 27 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिकी नौसेना को उपलब्ध कराए गए बोइंग के अत्याधुनिक लड़ाकू विमान एफ/ए-18 में बेंगलुरू स्थित हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) में बनी मशीनगन लगाई गई है।
बोइंग कंपनी ने एक बयान में कहा, "विमान में लगी मशीनगन के निर्माण का सौदा बोइंग और एचएएल के बीच पहला रक्षा सौदा है। यह बोइंग की भारत के उद्योगों के साथ साझेदारी की प्रतिबद्धता का परिणाम है। इससे वहां की घरेलू कंपनियों में रोजगार बढ़ेगा।"
बोइंग और एचएएल भारतीय नौसेना के लिए पी-18 बहुउद्देश्यीय विमान और बोइंग 777 विमान पर भी एक साथ कार्य कर रहे हैं।
एफ/ए-18 विमान में लगी 20 मिलीमीटर की छह बैरल की मशीनगन प्रणाली एक मिनट में 4,000 से 6,000 राउंड गोलीबारी कर सकती है।
एचएएल पहले ही इस तरह की पांच मशीनगन बोइंग को भेज चुका है और 13 अभी निर्माणाधीन हैं। एचएएल को और अधिक मशीनगनों के निर्माण का ठेका दोबारा मिलने की उम्मीद है।
इससे पहले तक बोइंग चेक गणराज्य की कंपनी एरो वोडोच्डी से मशीनगन बनवाती थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications