अय्यर की टिप्पणी पर कलमाडी का पलटवार
नई दिल्ली, 27 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रमंडल खेलों को लेकर कांग्रेस सांसद मणिशंकर अय्यर की टिप्पणी का तत्काल तीखा जवाब देते हुए खेलों के आयोजक सुरेश कलमाडी ने कहा कि कोई भी राष्ट्रमंडल खेल को विफल नहीं कर सकता। अय्यर ने कहा था कि यदि खेल विफल हुए तो उनको खुशी होगी।
राष्ट्रमंडल खेल आयोजन समिति के अध्यक्ष कलमाडी ने एक समारोह में कहा, "यदि अय्यर खेल मंत्री होते तो कोई भी स्टेडियम तैयार नहीं हो पाता।"
उन्होंने जोर दिया कि कोई भी व्यक्ति खेलों को खराब नहीं कर सकता।
राज्यसभा के नामांकित सदस्य अय्यर ने मंगलवार सुबह संसद भवन के बाहर संवाददाताओं से कहा, "राष्ट्रमंडल खेल सफल हुए तो निजी तौर पर मुझे नाखुशी होगी।"
पूर्व केंद्रीय खेल मंत्री अय्यर ने कहा, "वर्षा से मैं बहुत खुश हूं, पहला इससे अच्छी फसल होगी और दूसरे इससे राष्ट्रमंडल खेलों का खराब होना सुनिश्चित होगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications