बंद होगी यूके फिल्म परिषद
सरकार के वित्त विभाग ने संस्कृति, मीडिया और खेल विभाग (डीसीएमएस) को कथित तौर पर कहा है वह यूकेएफसी के बजट में 40 फीसदी की कटौती करे। यूकेएफसी डीसीएमएस के अधीन आता है जिसमें 75 कर्मचारी हैं।
यूकेएफसी के अध्यक्ष टिम बेवन ने कहा कि ब्रिटेन में फिल्म के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम करने वाली इस संस्था को बंद करना बहुत ही गलत फैसला है। यह फैसला बिना कोई परामर्श के लिया गया है। इसे बंद करना बहुत बड़ी भूल है।
उन्होंने कहा,"ब्रिटिश फिल्म ब्रिटेन में सबसे सफल और प्रमुख उद्योग है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications