टर्मिनल 3 पर बुधवार से शुरू होंगी व्यावसायिक उड़ानें

वहीं जेट एयरवेज यहां विमान परिचालन करने वाली पहली निजी विमान सेवा होगी। टर्मिनल 3 पर जेट का काठमांडू से चला विमान यहां शाम 5.15 बजे उतरेगा।

दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा लिमिटेड (डीआईएएल) के मुख्य संचालन अधिकारी एंड्रयू हैरिसन ने कहा, "हमने टर्मिनल 3 से जुड़े सभी संबंधित पक्षों की तैयारी का परीक्षण पूरा कर लिया है।"

"इससे पहले 14 और 15 जुलाई को परीक्षण उड़ानों के समय भी हम पूरी तरह तैयार थे। हमने एयरलाइंस, मालवाहक, तेल कंपनियां, हवाई यातायात नियंत्रक, शुल्क मुक्त दुकानों और अन्य सभी एजेंसियों को तैयार पाया था।"

हैरिसन ने कहा कि हालांकि सुरक्षा कर्मियों द्वारा बोर्डिग पास में बार कोडिंग में हल्की कमी देखी गई थी इस कमी को दूर किया गया है और टर्मिनल इमारत को पार्किं ग से जोड़ने वाले रास्ते का काम भी पूरा कर लिया गया है।

टर्मिनल 3 को अब सभी अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों के लिए खोला जा रहा है। अगस्त के अंत तक एयर इंडिया, जेट एयरवेज और किंगफिशर एयरलाइन्स की उड़ानों को टर्मिनल 3 पर भेजा जाएगा। छोटे बजट की उड़ान सेवाओं को टर्मिनल 2 से ही संचालित किया जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+