शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 58 अंक ऊपर बंद (राउंडअप)
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 57.56 अंकों (0.32 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 18,077.61 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 18,149.56 के ऊपरी और 17,998.74 के निचले स्तर पर पहुंचा।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 12.0 अंकों (0.22 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 5,430.60 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 5,450.95 के ऊपरी और 5,407.20 के निचले स्तर पर पहुंचा।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 20.11 अंकों (0.27 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 7,381.63 पर बंद हुआ। स्मालकैप सूचकांक 3.14 अंकों (0.03 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 9,360.12 पर बंद हुआ।
बीएसई में कारोबार के दौरान वाहन, रियल्टी और टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुओं (सीडी) की कंपनियों के शेयर मूल्य में सर्वाधिक वृद्धि दर्ज हुई। वाहन क्षेत्र के शेयर मूल्य में 2.44 प्रतिशत, रियल्टी के शेयर मूल्य में 1.47 प्रतिशत और सीडी क्षेत्र के शेयर मूल्य में 0.96 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
बीएसई में कारोबार के दौरान पूंजीगत वस्तुओं (सीजी), स्वास्थ्य क्षेत्र (एचसी) और ऊर्जा क्षेत्र की कंपनियों के शेयर मूल्य में सर्वाधिक गिरावट दर्ज की गई। सीजी कंपनियों के शेयर मूल्य में 1.91 प्रतिशत, एचसी कंपनियों के शेयर मूल्य में 0.32 प्रतिशत और ऊर्जा क्षेत्र के शेयर मूल्य में 0.19 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
कारोबार के दौरान सेंसेक्स में जिन कंपनियों के शेयर मूल्य में सर्वाधिक वृद्धि दर्ज की गई उनमें महिंद्रा एंड महिंद्रा (3.23 प्रतिशत), टाटा मोटर्स (3.16 प्रतिशत), एसीसी (3.04 प्रतिशत), हीरो होंडा (2.97 प्रतिशत) और डीएलएफ (2.06 प्रतिशत) शामिल हैं।
कारोबार के दौरान सेंसेक्स में जिन कंपनियों के शेयर मूल्य में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई उनमें एलएंडटी (2.94 प्रतिशत), एचडीएफसी (0.66 प्रतिशत), भेल (0.54 प्रतिशत), टाटा स्टील (0.47 प्रतिशत) और हिंदुस्तान यूनिलीवर (0.46 प्रतिशत) शामिल हैं।
बीएसई में कारोबार का रुख नकारात्मक रहा और 1520 कंपनियों के शेयर मूल्य में गिरावट दर्ज की गई, 1369 कंपनियों के शेयर मूल्य में वृद्धि हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications