ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस हादसे में शामिल नक्सली नेता का आत्मसमर्पण
पुलिस ने मंगलवार को बताया कि पुलिस संत्रास विरोधी जनसाधारण कमेटी (पीसीएपीए) के नेता जितेन गिरी के आत्मसर्मपण करने के बाद उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
गिरी पर गत 28 मई को हुए ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस हादसे के साथ-साथ नौ अन्य मामलों में कथित तौर पर शामिल होने का आरोप है। इस हादसे में 148 लोगों की मौत हो गई थी।
झारग्राम के पुलिस अधीक्षक प्रवीन त्रिपाठी ने आईएएनएस को फोन पर बताया,"जितेन गिरी ने सोमवार को झारग्राम की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया था। उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।"
48 वर्षीय गिरी झारग्राम में पीसीएपीए का पिछले तीन साल से नेतृत्व कर रहा था।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि गिरी पर ज्ञानेश्वरी रेल हादसे में शामिल होने का संदेह है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications