शार्क के हमले में जख्मी व्यक्ति को 300 टांके लगे
समाचार पत्र 'द टेलीग्राफ' के अनुसार उत्तरी फ्लोरिडा के जैक्शनविले समुद्र तट पर क्लेटन शुल्त्ज पर एक शार्क मछली ने हमला कर दिया। मछली ने क्लेटन के पैर को अपने जबड़े में पकड़ लिया था।
शुल्तज ने कहा, "मुझे ऐसा लगा कि नीचे कोई दांत से काट रहा है। मेरा संदेह सही निकला और एक शार्क मछली पीछे से मेरा पैर पकड़ी हुई थी।"
उन्होंने बताया, "मैंने अपना दाहिना पैर जैसे ही झटका वैसे ही मैं सर्फि ग नाव से फिसलकर पानी में जा गिरा।"
इसके बाद शुल्तज को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे 300 टांके लगाए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications