आरबीआई अब 45 दिन पर समीक्षा जारी करेगा
केंद्रीय बैंक ने कहा कि प्रत्येक 45 दिन पर समीक्षा होने से अप्रत्याशित समय पर नीतिगत बदलावों से बचा जा सकेगा।
अब तक आरबीआई प्रत्येक तिमाही पर हालांकि नीतिगत घोषणाएं जारी करता था लेकिन परिस्थितियों के अनुरूप उसे समय-समय पर नीतिगत निर्णय लेने पड़ते थे।
केंद्रीय बैंक की तिमाही समीक्षा के दौरान गवर्नर डी. सुब्बाराव ने कहा, "रिजर्व बैंक तिमाही समीक्षा के 45 दिन बाद अब मध्य-तिमाही समीक्षा जारी करेगा। यह मध्य तिमाही समीक्षाएं जून, सितंबर, दिसंबर और मार्च में की जाएंगी।"
उन्होंने कहा कि तेजी से बदलने वाली अर्थव्यवस्था में मौद्रिक नीतिगत निर्णयों के लिए तीन महीने का समय काफी लंबा अंतराल साबित होता है। दुनिया के ज्यादातर केंद्रीय बैंक साल में सामान्यत: आठ से 12 बार अपनी घोषणाएं जारी करते हैं।
सुब्बाराव ने कहा, "मध्य-तिमाही समीक्षा के जरिए हम अर्थव्यवस्था की स्थितियों को जल्दी-जल्दी जाहिर कर पाएंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications