अबू सलेम के चेहरे पर दिखे चोट के निशान
अबू सलेम को भारी सुरक्षा इंतजामों के बीच मंगलवार को पंजाब मेल से मुंबई से भोपाल लाया गया। सलेम की सुरक्षा इस बार कहीं सख्त थी। सलेम के चेहरे पर निशान की वजह पिछले दिनों आर्थर रोड जेल में दाउद इब्राहीम के गुर्गे दौसा द्वारा किए गए हमले को बताया जा रहा है।
जेल में सलेम पर हुए हमले की पुष्टि चेहरे पर चोट के निशान से भी होती है। सलेम के गाल पर लगी चोट पर एक टेप चस्पा था वहीं नाक पर भी खरोंच के निशान मौजूद थे।
सलेम के वकील जीतेंद्र सोनी ने कहा, "मुंबई जेल में सलेम की जान को खतरा है लिहाजा दाउद इब्राहीम के गुगरें को उस जेल से हटा देना चाहिए। फर्जी पासपोर्ट मामले की अगली सुनवाई चार अगस्त को निर्धारित की गई है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications