भारत से बिजली का आयात करेगा बांग्लादेश
सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी पावर ग्रिड कार्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (पीजीसीआईएल) के प्रतिनिधियों और बांग्लादेश विद्युत विकास बोर्ड (बीपीडीबी) के बीच सोमावार शाम को हुए इस समझौते के अंतर्गत पावर ग्रिड वर्ष 2012 से 35 साल तक बांग्लादेश को 250 मेगावॉट बिजली की आपूर्ति करेगी।
इस समझौते को बांग्लादेश के प्रमुख मंत्रियों और अधिकारियों ने महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है।
जनवरी में बांग्लादेशी प्रधानमंत्री शेख हसीना की भारत यात्रा के दौरान भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बांग्लादेश में आधारभूत संरचना, व्यापार और परिवहन के विकास के लिए एक अरब डॉलर का आसान ऋण उपलब्ध कराने की घोषणा की थी।
शेख हसीना के ऊर्जा सलाहकार तौफीक-ए-एलाही चौधरी ने कहा, "बांग्लादेश और भारत के बीच यह छोटा सा कदम आपसी समन्वय बढ़ाने के क्षेत्र में एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications