भरतपुर में लुटेरों से भिडं़त में 2 की मौत
पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों के शोर मचाने पर लुटेरों ने 16 वर्षीय एक किशोर को गोली मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। बाद में गुस्साए ग्रामीणों ने घेराबंदी कर एक लुटेरे को पत्थरों से पीटकर मार डाला। बताया जा रहा है कि लुटेरों की संख्या पांच थी।
पुलिस ने मरे हुए लुटेरे के पास से एक देसी कट्टा, कारतूस और एक थैला बरामद किया है। थैले में मरा हुआ एक मोर था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications