बदमाशों ने पुलिस से साथी को छुड़ाया
पुलिस के अनुसार सोमवार देर रात मुंगेर जिले के जमालपुर थाना प्रभारी कुख्यात अपराधी मनोज सिंह को पटना से मुंगेर ले जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में लखीसराय जिले के जैदपुर गांव के समीप अचानक छह हथियारबंद अपराधियों ने पुलिस दल पर हमला कर दिया और गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद अपराधी मनोज सिंह को लेकर फरार हो गए।
लखीसराय के पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह ने मंगलवार को बताया कि इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से एक राइफल, दर्जनों गोलियां और सात मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस के अनुसार मनोज सिंह पर लखीसराय, भागलपुर, मुंगेर व बड़हिया में हत्या, रंगदारी और लूटपाट के कई मामले दर्ज हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications