108 डॉलर से करोड़ों डॉलर के मालिक बने

टोरंटो, 27 जुलाई (आईएएनएस)। करीब चार दशक पहले जेब में केवल 108 डॉलर लेकर कनाडा की धरती पर कदम रखने वाले भारतीय मूल के शीर्ष होटल व्यापारी स्टीव (सुदेश) गुप्ता आज हिल्टन गार्डेन इन और मैरियट जैसे 10 पांच सितारा होटलों के मालिक हैं।

वैश्विक आर्थिक मंदी के दौरान ज्यादातर कारोबारियों ने अपनी विस्तार योजनाओं को रोक दिया है लेकिन गुप्ता के साथ ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। वह पूरी क्षमता के साथ अपने कारोबार को विस्तार देते रहे।

पटियाला में जन्मे गुप्ता कहते हैं, "मैं कुछ अलग तरीके से काम करने वाला शख्स हूं। मैंने अपनी दिशा खुद तय की। मैंने कुछ ऐसा किया है जो बिल्कुल अलग है।"

गुप्ता के ईस्टन समूह के तीन होटल शहर के सबसे मुख्य स्थानों पर हैं।

वह कहते हैं, "कनाडा में वाणिज्यिक हब में 650 कमरों के साथ ये सभी कॉरपोरेट और भव्य होटल हैं।"

गुप्ता बताते हैं, "इसमें हमारी 100 फीसदी हिस्सेदारी है। एक बार जो यहां आता है दोबारा कहीं दूसरी जगह नहीं जाता। लोग जानते हैं कि ये स्टीव गुप्ता के होटल हैं।"

गुप्ता कहते हैं कि वह हमेशा एक होटल खरीदना चाहते हैं।

बीते दिनों के बारे में वह कहते हैं, "1960 के आस-पास अपने छात्र जीवन में मैं ऐसी फिल्में देखता था जिसमें कोई व्यक्ति होटल खरीदता था। मैं भी कुछ ऐसा करने की कल्पना करता था। यह काम मेरे दिमाग में बहुत पहले से है। भगवान का धन्यवाद है कि उसने मेरे सपने को साकार कर दिया।"

कनाडा में बीमा पॉलिसी विक्रेता के रूप में काम शुरू करने वाले गुप्ता कहते हैं, "मैं इस कारोबार में करीब 35 वर्षो से हूं लेकिन मैंने इन 35 वर्षो में 100 वर्षो का काम किया है। यह सब गुणवत्ता वाला काम है। मैं बहुत आशावादी हूं और इसमें विश्वास नहीं करता कि कुछ असंभव है।"

मंदी के दौरान उन्होंने अपने विस्तार योजनाओं को नहीं रोका। इस पर वह कहते हैं, "मैं इस बात में विश्वास करता हूं कि ग्लास आधा भरा है न कि खाली है। मंदी हर आठ से 10 साल में आती है और एक से दो या ढाई साल तक रहती है। मैंने इस दौरान अपनी परियोजनाओं को गति दी। अब जबकि मंदी का असर खत्म हो रहा है मैं बाकी लोगों से काफी आगे हूं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+