राष्ट्रमंडल खेल नाकाम हुए तो मुझे खुशी होगी: अय्यर
संसद के बाहर राज्यसभा सदस्य अय्यर ने संवाददाताओं से कहा, "अगर राष्ट्रमंडल खेल सफल हुए तो निजी तौर पर मुझे इसकी कोई खुशी नहीं होगी।"
उन्होंने कहा, "मैं इन दिनों हो रही बारिश से बहुत खुश हूं। इसकी पहली वजह यह है कि बारिश खेती के लिए अच्छी है। दूसरी बात यह कि इससे राष्ट्रमंडल खेलों का विफल होना भी सुनिश्चित हो जाएगा।"
संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की पिछली सरकार में मंत्री रहे अय्यर ने कहा, "अगर राष्ट्रमंडल खेल और आगे आयोजित होने वाले अन्य खेल समारोह नाकाम होते हैं तो मुझे खुशी होगी।"
उन्होंने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों पर खर्च हो रही राशि अगर देश के बच्चों के प्रशिक्षण पर लगाई जाती तो यह बेहतर रहता। राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन दिल्ली में इसी साल तीन से 14 अक्टूबर तक होगा।
अय्यर ने कहा, "सोचिए कि हम 35,000 करोड़ रुपये की राशि बच्चों को प्रशिक्षित करने पर खर्च करते तो हम सभी अंतर्राष्ट्रीय खेल आयोजनों में पदक जीतते।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications