ईरान ने यूरोपीय संघ के नए प्रतिबंधों की निंदा की
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रामिन मेहमनपरासत ने कहा कि ये प्रतिबंध न तो वार्ता को शुरू करने में और न ही परमाणु ऊर्जा के अपने वैधानिक अधिकार को जारी रखने की ईरान की इच्छा में परिवर्तन लाने में मददगार होंगे।
ईयू के विदेश मंत्रियों ने सोमवार को प्रतिबंधों की सूची को मंजूरी दी थी। ये प्रतिबंध संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों से भी कड़े हैं।
प्रतिबंधों का उद्देश्य ईरान पर परमाणु संवर्धन कार्यक्रम को बंद करने के लिए दबाव डालना है। तेहरान का कहना है कि उसका कार्यक्रम शांतिपूर्ण कार्यो के लिए है लेकिन संयुक्त राष्ट्र चाहता है कि ईरान इसे रोक दे।
ईरान के प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिका के दबाव में आकर ईयू ने अपनी आंखें बंद करके गलत फैसला लिया है और वास्तव में अपनी स्वतंत्रता को कमतर किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications