लुका-छिपी के खेल में गई बच्चे की जान
सोनी गिब्सन ड्रायर मशीन के भीतर वह एक घंटे से भी अधिक समय तक के लिए बंद हो गया था। उसके परिजनों ने उसकी तलाश अन्य जगहों पर की लेकिन वह नहीं मिला।
स्थानीय अखबार 'डेली मिरर' के मुताबिक गिब्सन की मां एनी शेफर्ड घटना के समय बाजार गई थी और लौटकर जब वह लौंटी तो बच्चे को गुम पाया। एक पड़ोसी ने बताया, "मैं कह चुका हूं कि वह लुका-छिपी खेल रहा था। ड्रायर में घुसकर उसने अंदर से दरवाजा बंद कर दिया।"
लंदन से 198 किलोमीटर दूर डर्बीशायर के एशबोर्न में पुलिस ने घटनास्थल से गिब्सन का शव ड्रायर से बरामद किया। आपातकर्मियों की कोशिश के बाद भी उसे बचाया नहंी जा सका।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications