आरबीआई की मौद्रिक समीक्षा के महत्वपूर्ण बिंदु
- रेपो दर 25 आधार अंक यानी 0.25 फीसदी बढ़कर 5.75 प्रतिशत हुई
- रिवर्स रेपो दर 50 आधार अंक बढ़कर 4.5 प्रतिशत हुई
- नकद आरक्षित अनुपात (सीआरआर) 6 प्रतिशत पर स्थिर
- वैधानिक तरलता अनुपात (एसएलआर) 25 प्रतिशत पर स्थिर
- बैंक दर 6 प्रतिशत पर स्थिर
- मार्च 2011 तक औसत महंगाई दर का अनुमान 5.5 प्रतिशत से बढ़ाकर 6 प्रतिशत किया।
- मौजूदा वित्त वर्ष में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की विकास दर का अनुमान 8 प्रतिशत से बढ़ाकर 8.5 प्रतिशत किया।
- ब्याज दरों में वृद्धि से विकास दर को बनाए रखने के लिए जरूरी वित्तीय स्थिति को अनुकूल बनाए रखने में सहायता मिलेगी।
- आरबीआई प्रत्येक तिमाही में हर तिमाही समीक्षा के 45 दिन बाद मध्य-तिमाही समीक्षा करेगा।
- अगली मध्य-तिमाही समीक्षाएं सितंबर, दिसंबर और मार्च में की जाएंगी।
- दूसरी तिमाही की मौद्रिक समीक्षा दो नवंबर 2010 को जारी होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications