अक्टूबर में पद छोडें़गे बीपी प्रमुख
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार दुर्घटना से निपटने के तरीकों को लेकर कंपनी में पिछले 28 वर्षो से कार्यरत हेवार्ड की कड़ी आलोचना हो रही है।
उनके बाद ब्रिटेन की सबसे बड़ी कंपनी की बागडोर एक अमेरिकी नागरिक रॉबर्ट डडली को सौंपे जाने की उम्मीद है।
दूसरी तिमाही में कपंनी को 17.1 अरब डॉलर के घाटे की घोषणा की गई है। समुद्र में फैले तेल की सफाई की लागत घाटे का कारण है।
कंपनी को वर्ष 1992 के बाद पहली बार अप्रैल-जून की तिमाही में घाटा हुआ है। वर्ष 2010 की पहली तिमाही में कंपनी को 6.1 अरब डॉलर का मुनाफा हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications