ओबामा का जन्मदिन नहीं मनाएंगी मिशेल (लीड-1)
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार व्हाइट हाउस की ओर से सोमवार को जारी बयान में कहा गया कि मिशेल अगले सप्ताह अपनी छोटी बेटी साशा के साथ एक निजी यात्रा पर स्पेन में होंगी। उनका स्पेन दौरा चार से आठ अगस्त के बीच है।
एक अधिकारी ने बताया, "राष्ट्रपति की छोटी बेटी साशा ही अपनी मां के साथ स्पेन जाएंगी। बड़ी बेटी मालिया अपने पिता (राष्ट्रपति ओबामा) के साथ होंगी।"
मिशेल का स्पेन दौरा निजी होगा लेकिन वह यहां के नरेश जुआन कार्लोस और महारानी सोफिया से एक आधिकारिक मुलाकात भी करेंगी। पहले कयास इस बात के लगाए जा रहे थे कि राष्ट्रपति ओबामा भी स्पेन पहुंच सकते हैं।
स्पेनिश मीडिया की खबरों में कहा गया है कि मिशेल और साशा चार अगस्त से नौ अगस्त तक स्पेन के मारबेला में रुकेंगी। इसके लिए एक पंचसितारा होटल के लगभग 30 कमरे बुक कराए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications