अमरोहा में दलित परिवार के 3 सदस्यों की हत्या
जिले के धनौरा इलाके में मुखराम (55 वर्ष), उसकी पत्नी ज्ञानवती (50 वर्ष) और छोटे बेटे राहुल (22 वर्ष) की सोमवार देर रात घर में ही गला रेतकर हत्या कर दी गई।
धनौरा थाना प्रभारी संजय तिवारी ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि हत्या धारदार हथियार से की गई। मृतकों के गले और पेट में गहरे जख्मों के निशान मिले हैं।
तिवारी ने कहा कि हत्या के कारणों और हत्यारों का सुराग नहीं लग पाया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
उन्होंने कहा कि घटना के पीछे पारिवारिक विवाद भी एक कारण हो सकता है। पुलिस को आशंका है कि घटना के बाद से घर से लापता मुखराम के बड़े बेटे शिवपाल (26 वर्ष) का इन हत्याओं के पीछे हाथ हो सकता है। उसकी तलाश की जा रही है। उसके मिलने के बाद ही मामला पूरी तरह से साफ होगा।
तिवारी के मुताबिक पड़ोसियों से पता चला है कि पिछले दिनों संपत्ति के बंटवारे को लेकर शिवपाल ने पूरे परिवार से झगड़ा किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications