मप्र में नदियांे का जलस्तर बढ़ा
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पिछले दो दिनांे में प्रदेश के लगभग हर हिस्से में मानसून ने अपना असर दिखाया है। कहीं जोरदार तो कहीं सामान्य तरीके से बादल बरस रहे हैं।
बुंदेलखंड में सोनार नदी और धसान नदी का जलस्तर बढ़ जाने से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। सोनार नदी का पानी पुल पर आ जाने से दमोह और छतरपुर के बीच आवागमन प्रभावित हुआ है। धसान नदी में अलग-अलग स्थानों पर फंसे सात लोगों को निकाला गया है।
इसके अलावा दमोह-जबलपुर और दमोह-सागर के बीच पड़ने वाले नालों का जलस्तर बढ़ जाने से आवागमन प्रभावित हो रहा है। प्रदेश की अन्य नदियों नर्मदा, बेतवा का भी जलस्तर बढ़ा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले दो दिनों के दौरान जबलपुर में 160 मिलीमीटर, दमोह में 250 मिलीमीटर, गुना में 110 मिलीमीटर, अशोकनगर में 90 मिलीमीटर, सतना, अनूपपुर और शिवपुरी में 70-70 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications