राष्ट्रमंडल खेल : परियोजनाओं में देरी का मुद्दा संसद में गूंजेगा
पार्टी प्रवक्ता प्रकाश जावड़ेकर ने संसद भवन के बाहर पत्रकारों से कहा, "राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारियों में देरी के मुद्दे को हम संसद में उठाएंगे।"
उन्होंने कहा, "परियोजनाओं में देरी से खर्च बढ़ रहा है जो निराशाजनक है। यहां तक कि तैयारियां मानक के अनुरूप भी नहीं हैं और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इस पर चिंता जताई जा रही है।"
राष्ट्रमंडल खेल शुरू होने में सिर्फ 67 दिन बाकी हैं और कई परियोजनाओं का काम तय समय पर पूरा नहीं हो सका है। शनिवार को तैयारियों से जुड़े मुद्दों पर केंद्र एवं दिल्ली सरकार के अधिकारियों ने विचार-विमर्श किया था ताकि अक्टूबर में खेल सुचारु रूप से संपन्न हो सके।
उल्लेखनीय है कि 3 से 14 अक्टूबर के बीच होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारी पर चर्चा के लिए गठित की गई समिति की अगली बैठक 17 अगस्त को होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications