यूपी में बारिश से मौसम खुशगवार

लखनऊ में रविवार शाम जमकर बारिश हुई। कानपुर, बरेली, गोरखपुर, वाराणसी, झांसी मंडलों में भी रविवार को मौसम ठीक-ठाक बरसा। आंकड़ों के मुताबिक इन मंडलों में करीब 50 से 80 मिलीमीटर के आस-पास बारिश दर्ज की गई।
यहां क्लिक करें और जानें मौसम का हाल
मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अगले 24 घंटों के दौरान मध्य, पूर्वांचल और पश्चिमी हिस्सों में बारिश के आसार हैं। कुछ स्थानों पर तेज बारिश भी हो सकती है। इन क्षेत्रों के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है।
पिछले 24 घंटों के दौरान लखनऊ का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के दूसरे इलाकों में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहा।












Click it and Unblock the Notifications