हिरण समझ दोस्त को गोली मारी

इस युवक ने जिस वक्त गोली चलाई वहां अंधेरा था। उस वक्त ये दोनों मित्र एक-दूसरे से अलग हो गए थे। झाड़ियों में कुछ आवाजें सुन किशोर ने गोली चला दी जो उसके दोस्त को जा लगी। किशोर की मौत घटना स्थल पर ही हो गई।
पढ़ें दुनिया भर की अजब-गजब खबरें
समाचार पत्र 'द एज' ने विक्टोरिया पुलिस के प्रवक्ता के हवाले से बताया है,"यह सच है कि 19 वषीर्य युवक ने हिरन समझ कर किशोर पर गोली चला दी। यह आकस्मिक घटना है। घटना को लेकर किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है। हम मामले की जांच कर रहे हैं। "
एम्बुलेंस विक्टोरिया के प्रवक्ता ने बताया कि घटना के एक घंटे के अंदर पुलिस और एम्बुलेंस पहुंच गई थी। उससे पहले ही किशोर की मौत हो चुकी थी।












Click it and Unblock the Notifications