16वीं मंजिल से गिरकर भी बची जान

पढ़ें दुनिया भर की अजब-गजब खबरें
न्यूजीलैंड में सोमवार को घटी इस घटना के तत्काल बाद किशोर को ऑकलैंड के मिडिलमोर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। गिरने के बाद 15 वर्षीय किशोर की कलाई टूट गई। चिकित्सकों का कहना है कि उसके पैर की भी हड्डी टूटी है। मगर इतनी ऊंचाई से गिरने के बाद ये चोटें बेहद मामूली हैं।
स्थानीय समाचार पत्र 'न्यूजीलैंड हेराल्ड' के मुताबिक मानाकाउ शहर में बने अपार्टमेंट के सबसे उपरी मंजिल से किशोर नीचे गिरा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यह हादसा उस समय हुआ जब किशोर बालकनी में खेल रहा था।












Click it and Unblock the Notifications