गर्भवती पत्नी की हत्या कर लाश कुएं में फेंकी
रेवारी
(हरियाणा)। अपनी पत्नी के किसी और व्यक्ति के साथ संबंध होने के शक में हरियाणा के एक 21 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी गर्भवती पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। पत्नी की हत्या के तुरंत बाद वो पुलिस थाने गया और आत्मसमर्पण कर दिया। id="toptextpromo">यह
वारदात है मॉडल टाउन की जहां सचिन यादव नाम के 21 वर्षीय युवक ने अपनी पत्नी शीतल यादव की गला घोंटकर हत्या कर दी और उसके शव को कुएं में फेंक दिया। शीतल और सचिन की शादी 2009 में हुई थी और वो गर्भवती थी। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>पुलिस
के मुताबिक सचिन ने रविवार को पुलिस के पास आत्मसमर्पण किया और अपना गुनाह खुद कबूला। जिसके तुरंत बाद पुलिस ने गुड़गांव के घीलावास गांव में स्थित उस कुएं में से शीतल की लाश निकलवायी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सचिन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।











Click it and Unblock the Notifications