अजब प्रेम की गजब कहानी, 97 का दूल्हा 87 की दुल्हन

समाचार पत्र 'डेली एक्सप्रेस' के मुताबिक दुल्हा हेनरी केर और दुल्हन वेलारी ब्रेकोवित्ज की संयुक्त उम्र 184 वर्ष है। इन दोनों ने शादी करके साबित कर दिया है कि असल प्यार को हासिल करने की कोई उम्र नहीं होती। वेलारी और हेनरी के पहली मुलाकात एक कविता पाठ समारोह के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच करीबी बढ़ती चली गई।
हेनरी ने वेलारी को कॉफी के लिए आमंत्रित किया और उसी वक्त उनके सामने शादी का प्रस्ताव रखा। वेलारी ने हेनरी का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया और दोनों ने रविवार को शादी कर ली। वेलारी और हेनरी की इससे पहले भी शादी हुई है। हेनरी जहां 60 वर्ष तक वैवाहिक जीवन का आनंद ले चुके हैं वहीं वेलारी 70 वर्ष तक सुहागन रही थीं। उनके बच्चे अमेरिका में रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications