एटीएम लूट में शामिल 2 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि इस वारदात में शामिल पुलिस का एक और जवान फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।
उन्होंने बताया कि शाहजहांपुर के खिरनीबाग इलाके स्थित कार्पोरेशन बैंक के एक एटीएम को काटकर खोलने में पुलिस के तीन जवान सीधी तौर पर शामिल पाए गए।
वारदात में शामिल तीनों व्यक्तियों की पहचान शैलेंद्र सिंह (मंत्री अवधेश वर्मा का गनमैन), संदीप पवार और संजीव कुमार के रूप में की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications