पचेको को जमानत मिली
पणजी, 26 जुलाई (आईएएनएस)। गोवा के पूर्व पर्यटन मंत्री मिकी पचेको को उनकी एक कथित महिला मित्र नादिया तोरादो की रहस्यमयी मौत के मामले में सोमवार को सशर्त जमानत मिल गई।
नादिया की मौत के बाद एक महीने तक फरार रहे पचेको को गत पांच जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। 28 साल की नादिया ने कथित तौर पर पचेको के साथ संबंध विच्छेद होने के बाद 30 मई को जहर खाकर खुदकुशी कर ली थी।
मारगाव जिले के सत्र न्यायालय ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के विधायक पचेको को 25,000 के मुचलके पर सशर्त जमानत दी। अदालत ने उनसे अपना पासपोर्ट भी जमा करने का आदेश दिया। पचेको से यह भी कहा गया है कि पुलिस की अपराध से वह पूरा सहयोग करें।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications