किशोरों ने स्कूल में मुर्गियों को जला कर मार डाला
मिडिल्सब्रा के टीसाइट में सेंट पीटर प्राथमिक स्कूल में वर्ष 2009 में तीन किशोरों ने ज्वलनशील पदार्थ उड़ेल कर दो पक्षियों को जला कर मार दिया था। इन किशोरों की उम्र 15,15 और 13 साल है।
समाचार पत्र 'डेली मेल' ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि पशुओं के खिलाफ क्रूरता के लिए काम करने वाली संस्था (आरएसपीसीए) के जॉन एलवुड ने न्यायालय में बताया कि इस घटना में एक मुर्गी की मौत तुरंत हो गई थी जबकि दूसरी की मौत बाद में हुई थी।
स्कूल के कार्यवाहक को इस घटना के बारे में अगले दिन पता चला। घटना के बारे में जिला न्यायाधीश क्रिस्टीना हैरिसन ने कहा, "यह किशोरों का पागलपन था। यह सचमुच बहुत ही भयावह था।"
इस मामले में एक किशोर को छह माह और दूसरे को एक साल तक प्रशिक्षण कार्यक्रम की सजा दी गई है। तीसरे किशोर को बाद में सजा सुनाई जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications