जम्मू एवं कश्मीर के 2 शहरों में कर्फ्यू
स्थानीय लोगों ने आईएएनएस को फोन पर बताया कि कर्फ्यू की घोषणा सोमवार देर शाम तब की गई जब प्रदर्शनकारियों ने कथित तौर पर पुलिस पर हमला कर दिया और उनके सर्विस हथियार छीनने का प्रयास किया। छह वाहनों में भी आग लगा दी गई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रदर्शनकारियोंऔर पुलिस के बीच छिटपुट झड़पें देर शाम तक जारी रहीं।
प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया। हिंसक भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसूगैस का इस्तेमाल किया।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "प्रशासनिक अधिकारी स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं। हम सबसे पहले स्थिति पर नियंत्रण पाने की कोशिश कर रहे हैं।"
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2008 में सांबा में अचानक अमरनाथ भूमि विवाद पर आंदोलन शुरू कर दिया गया था।
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने उद्योग राज्य मंत्री एस.एस. सलाथिया एवं अपने राजनीतिक सलाहकार डी.एस. राना को कर्फ्यू शहरों में स्थिति की समीक्षा करने के लिए भेजा है।
एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "मुख्यमंत्री ने हालत पर काबू पाने के कड़े निर्देश दिए हैं और गड़बड़ी फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने को कहा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications