बगदाद में आत्मघाती हमला, 4 मरे
बगदाद, 26 जुलाई (आईएएनएस)। इराक की राजधानी बगदाद में अल-अरबिया उपग्रह टेलीविजन कार्यालय के निकट सोमवार को एक आत्मघाती हमले में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और 10 घायल हो गए।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक आतंरिक मंत्रालय ने बताया कि पश्चिमी बगदाद के अल-हरीथिया में टेलीविजन स्टेशन के निकट विस्फोटकों से लदे वाहन में आत्मघाती हमलावर ने विस्फोट कर दिया।
एक सरकारी अधिकारी कासिम अता ने अल-अरबिया टेलीविजन को बताया, "कार की एक जगह जांच की गई थी लेकिन उसे अंदर जाने की अनुमति दे दी गई।"
अता ने बताया कि उनके पास ऐसी सूचना थी कि आतंकवादी संगठन अलकायदा टेलीविजन स्टेशन पर हमले की साजिश रच रहा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications