छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश से 6 मरे
उड़ीसा के ऊपर बने कम दबाव क्षेत्र के कारण छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश हो रही है।
राज्य के दंतेवाड़ा जिले में बारिश की वजह से राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 221 सहित मुख्य सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं। इसके अलावे राज्य के अन्य जिलों में भी यातायात प्रभावित हुआ है।
रायपुर के नीचले इलाकों सहित शहरी इलाकों में भी सैकड़ों घर पानी में डूब गए हैं।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सरगूजा जिले में दीवार गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि रायपुर और बस्तर जिलों में तीन लोग पानी में बह गए।
रेलवे के एक अधिकारी के मुताबिक राजनंदगांव और माहासामुंड जिलों में पटरियों के डूब जाने से कई स्थानीय रेलगाड़ियों को रद्द कर दिया गया है।
मौसम विभाग के एक अधिकारी एम.एल.साहू ने बताया कि मूसलाधार बारिश सोमवार रात तक जारी रहेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications